Home | Everything | News | Diaries | Contact Qubrex +91 9811987371
Ab Ghaziabad Main Kirayedaroo ka Registration Jruri....


By ugesh sarkar, Section Resale & Rental
Posted on Tue Jul 07, 2009 at 02:55:13 AM EST

अब गाजियाबाद में  किरायेदारों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है, वरना जेल भी हो सकती है। जिला पुलिस प्रशासन ने रेजिडेंशल और कमर्शल स्थानों को किराये पर देने के लिए किरायेदारों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। यह जिम्मेदारी मकान मालिक और किरायेदार दोनों की संयुक्त रूप से होगी।

एसएसपी अखिल कुमार ने बताया कि अभी तक यह व्यवस्था केवल दिल्ली में ही लागू थी लेकिन जिले में कई स्थानों पर किराये के मकानों में हुई अपराध की घटनाओं और संदिग्ध व्यक्तियों के मिलने के कारण यह व्यवस्था अब यहां भी की जा रही है। मकान मालिक को संबंधित थाना क्षेत्र में अपने किरायेदारों के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी, जिसका वेरिफिकेशन पुलिस करेगी। इसके लिए एक फॉर्म भी है, जो www. ghazizbad.nic.in वेबसाइट पर लोड किया जा सकता है।

Source: Navbharat Times किरायेदारों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

< Punjab Special Economic Zones Act, 2009 Approved

Login

Make a new account

Username:
Password:
Display: Sort:
Ab Ghaziabad Main Kirayedaroo ka Registration Jruri.... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
Display: Sort:
create account | faq | search